ईओ गोला ने सी सी रोड़ का किया निरीक्षण

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर पालिका परिषद लखीमपुर के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के पास गोला गोकर्णनाथ गोला नगर पालिका परिषद का भी अतिरिक्त  चार्ज है गोला नगर में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने नगर पालिका परिषद गोला में चल रहे सीसी सड़क और स्टोर रूम निर्माण का बारीकी से निरीक्षण किया और चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखीं और कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न के  निर्देश जेई सिविल अनिल यादव को दिया।गौरतलब है वार्ड नंबर 11 पश्चिमी दीक्षिताना में जाहिद के घर से सतारून के घर तक सी सी सड़क कार्य चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *