Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: जिला स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएसए कार्यालय के पास स्थित रिसोर्स सेंटर में हुई इस प्रतियोगिता में जिले के 15 विकासखंडों से 30 रसोइयों ने भाग लिया।ईसानगर ब्लॉक ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और प्रस्तुति को बेहतर बनाना था। इसमें रमिया बेहड़, पसगवां, निघासन, मोहम्मदी, पलिया, धौरहरा, ईसानगर और बिजुआ सहित अन्य ब्लॉकों के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। निर्णायक मंडल ने स्वाद, स्वच्छता, पोषण और प्रस्तुति के आधार पर सभी रसोइयों का मूल्यांकन किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 3500 रुपये, 2500 रुपये और 1500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी रसोइयों को 650 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।