Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला तहसील क्षेत्र के गांव जडौरा मे स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल के चिकित्सक डा हरि शंकर वर्मा ने बताया कि इस समय सर्दी का मौसम चल रहा है जडौरा मे लगभग पचास मरीजो की ओपीडी होती है। लेकिन पचास मरीजो मे लगभग 40 मरीजो की संख्या मे खांसी जूकाम, दमा अस्थमा,बुखार आदि के मरीज अस्पताल पहुंचकर दवाये ले रहे है। इस दौरान आये हुये मरीजो से डाक्टर हरिशंकर वर्मा ने बताया कि इस बदलते मौसम मे मरीजो को फुल कपडे पहनने के साथ साथ गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है, हलाकि ऐलर्जी के चलते जडौरा अस्पताल मे दवाये पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है।लेकिन खांसी व ऐलर्जी मे घरेलू नुस्खा जैसे गरम पानी मे नमक डालकर गरारा करे व पिये भी,शहद व हल्दी अदरक की मात्रा अपने खाने मे बढाये।और समय समय पर अपना चेकप आदि कराते रहे।