प्रयागराज व्यापार मंडल द्वारा GST सचल दल में विरोध के बाद बिना पेनल्टी गाड़ी रिलीज कराई

PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कसरवानी ने फोन पर नगर वरिष्ठ महामंत्री विजय कुमार केसरवानी द्वारा सूचना दिया गया कि दांडी क्षेत्र के व्यापारी उमेश चंद्र केसरवानी द्वारा निजी कार्य के लिए टायर खरीद कर अपनी गाड़ी में लगवाने के लिए लाया गया था जब टायर वाले की दुकान पर गाड़ी का टायर बदलवाया जा रहा था तभी जी यस टी सचल दल के द्वारा टायर को जबरजस्ती सीज करके सचल दल के गोदाम ले जाया गया। जिस पर जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने जीएसटी सचल दल के कमिश्नर अच्छे लाल जी से बात किया तो उन्होंने गाड़ी छोड़ने से साफ मना कर दिया। जिस पर  प्रयागराज व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुशांत कुमार केसरवानी, विजय केसरवानी सुनील केसरवानी सुनील कुमार जायसवाल, राम प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, विनोद केसरवानी ने सचल दल के कार्यालय पहुंच कर जबरदस्त विरोध शुरू किया तो विभाग ने आनन फ़ानन में बिना पेनल्टी के गाड़ी रिलीज कर दिया। यह व्यापारी एकता की बहुत बड़ी जीत है साथ ही व्यापारी नेताओं के लिए एक सीख भी है कि विभाग द्वारा बाढ़ सूखा और अभी भीषण जाड़े में राशन बाढ़ राहत सामग्री और कंबल आदि का सहयोग मांगा जाता है और व्यापारी खुलकर सहयोग भी करते है।लेकिन व्यापारियों के गाढ़े समय में अधिकारी नियम और कायदे याद दिलाते है जहां विभाग गलत है वहां भी किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलता है ऐसे भी व्यापार मंडल भी आगे से किसी भी प्रकार के सहयोग की लिए विचार करेगा ताली दोनों हाथ से बजेगी सिर्फ व्यापारियों का शोषण और अधिकारियों की चांदी प्रयागराज व्यापार मंडल बर्दास्त नहीं करेगा हर जगह इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और जी यस टी सचल दल के द्वारा फर्जी और टारगेट पूरा करने के लिए किए जा रहे सर्वे छापे का विरोध किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *