विराट हिन्दू सम्मेलन में संस्कृति के संवर्धन का लिया गया संकल्प

PRATAPGARH NEWS: लीलापुर में बुधवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सम्मेलन में सनातन संस्कृति की मजबूती तथा सनातन एकता का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि कथावाचक काली प्रसाद ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सुरक्षा के लिए हिन्दुओं में जागरूकता सबसे बडी आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसुमेर सरोज व संयोजन पद्मपाणि ने किया। विशिष्ट अतिथि डा0 यशोदा वर्मा ने भी संस्कृति के संवर्धन पर जोर दिया। इस मौके पर नागेन्द्र भूषण शुक्ल, जिला कार्यवाह अजय, दिलीप तिवारी, अजय द्विवेदी, बृजेशनंदन, सर्वेश मिश्र, बृजेश शुक्ल, समाजसेवी संजय शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, अभय शुक्ल, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *