Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सिम कार्ड से हो रही हैं कई आपराधिक घटनाएं
FATEHPUR NEWS: (सैय्यद शारिब क़मर अज़मी) बिना आईडी के मंहगे दामों में सिम कार्ड बेचे जा रहे हैं। यदि आप सिम खरीदने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। दुकान पर जाकर बायोमीट्रिक बार-बार ना करें। क्योंकि झांसा देकर सिम बेचने वाले कई बार बायोमेट्रिक कराकर आपके नाम से कई सिम निकाल सकते हैं।
सिम कार्ड खरीदारों को झांसा देकर ठगों के लिए सिम एक्टिवेट कर रहे दुकानदार आपराधिक वारदातों में फर्जी नंबर लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर सकते हैं। नया सिम कार्ड खरीदने वालों को यह तक नहीं मालूम हो पाता कि उसके नाम से सिम कार्ड एक्टिवेट कर लिया गया और गलत हाथों में बेंचे जाने के बाद सिम से होने वाली कॉलिंग से परेशानी खड़ी हो सकती है। चर्चा है कि कई क्षेत्र के कई दुकानदार सिम एक्टिवेट करके जरूरतमंदों को मंहगे दामों में बेच देते हैं। बताया जाता है कि कैनोपी लगाकर सिम बेचने वाले सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। सिम खरीदारों से विक्रेता फिंगर प्रिंट मिसमैच होने की बात कहते हुए कई बार बायोमैट्रिक करते हैं। अपराधी किस्म के विक्रेता ग्राहक के नाम से कई सिम एक्टिवेट कर लेते हैं। इन सिम कार्ड को वह महंगे दामों में अपराधियों को बेच देते हैं। इसलिए जरूरी है कि सिम कार्ड खरीदते वक्त पूरी सतर्कता बरतें। जिससे आपकी आईडी पर जारी सिम कार्ड का किसी आपराधिक वारदात में इस्तेमाल न हो।
इन बातों का रखें ध्यान
कैनोपी से सिम कार्ड खरीदने से बचें। प्रमुख दुकान या कंपनी के आउटलेट से ही सिम खरीदें। दुकानदार के दोबारा बायोमैट्रिक की बात कहने पर सही से जांच कर लें।
गड़बड़ी की आशंका होने पर पुलिस से शिकायत करें।
हो सकती है कार्रवाई
अगर किसी व्यक्ति की आईडी पर जारी सिम कार्ड से किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है तो संबंधित आईडी धारक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस को जांच में पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर सिम धारक को जेल भी जाना पड़ सकता है।