Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मानसिक रूप से पीड़ित बेसहारा बच्चों को अपनी खुशियों में शामिल करना सौभाग्य की बात:सैय्यद शादान
गरीब असहाय और बेसहारा बच्चों के साथ अंग्रेजी नव वर्ष का किया गया स्वागत:मिन्नत गोरखपुरी
GORAKHPUR NEWS: नव वर्ष के पूर्व संध्या पर सैय्यद फाउंडेशन एवं गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में गोरखपुर स्थित नॉर्मल मंदबुद्धि विद्यालय में भोजन एवं खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया मुख्य अतिथि के रूप में सैय्यद फाउंडेशन के संस्थापक सैय्यद शादान, विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में धर्म आचार्य पंडित प्रवीण शास्त्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व थाना प्रभारी तिवारीपुर सुनीता सिंह, सुप्रसिद्ध एंकर शाहीन शेख, बैजनाथ विश्वकर्मा, मोहम्मद इज्जतुल्लाह, सिराज सानू, सैय्यद फैजान उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैय्यद शादान ने कहा कि नए वर्ष को लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं लेकिन मेरा यह मानना है कि असहाय और बेसहारा एवं मजबूर लोगों की आवाज बनाना और उनको अपनी खुशियों में शामिल करना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के संयोजक मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसका उद्देश्य जो अनाथ और बेसहारा बच्चे हैं उनके साथ मिलकर के नववर्ष के आगमन की खुशियां में शामिल होना और उसका स्वागत करना है। कार्यक्रम के सहसंयोजक सैय्यद फैजान ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।