भूमिधरी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने एवं कार्यवाही हेतु एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे के वार्ड नं नौ निवासी विनीत कुमार पाण्डेय बुधवार को समाज के दर्जनों लोगों के साथ सिराथू तहसील पहुंचे जहां उन्होंने एसडीएम सिराथू को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अतुल कुमार को सौंपते हुए बताया कि उनकी भूमिधरी जमीन पर कस्बे के कुछ लोगों द्वारा जबरन दरवाजा लगाकर जमीन कब्जा कर लिया गया है। विनीत का आरोप है कि जबकि इनका सेहन पूर्व से दक्षिण दिशा में आज भी मुख्य द्वार कायम है। पीड़ित के विरोध करने पर मारपीट किया । सूचना पर थाना प्रभारी सैनी द्वारा मौके का निरीक्षण कर अवैध कब्जा धारण को दरवाजा बन्द करने आदेश दिया किन्तु विपक्षीगण अभी तक दरवाजा नही बन्द किया जिस पर राजस्व टीम की रिपोर्ट से प्रार्थना पत्र थाना सैनी में विपक्षियों के विवाद और कब्जा करने के कारण प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कर लिया गया किन्तु विपक्षीगण अभी तक अवैध रूप से किये गये दरवाजा को अभी तक नही बन्द किया। पीड़ित ने पुलिस बल / राजस्व टीम के निगरानी में दरवाजा बन्द करने का आदेश व प्रार्थी को बाउण्ड्रीवाल करने हेतु प्रर्याप्त पुलिस बल व राजस्व टीम उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर अवैध तरीके से किया गया दरवाजा नहीं बन्द कराया गया तो हम ब्राम्हण समाज के लोग तहसील सिराथू में धरना देने हेतु बाध्य होगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। इस दौरान विनीत कुमार के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *