Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ग्राम डुमरी चुरामनछपरा में आयोजित कार्यक्रम स्वेटर कार्यक्रम
KUSHINAGAR NEWS: कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाज में मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक समाजसेवी ने एक सराहनीय कदम उठाया है। हाटा बिकास खण्ड के गांव डुमरी चुरामनछपरा में पढ़ने वाले बच्चों को समाजसेवी बृजेश मिश्रा व भाजपा नेता विश्वास मणि एवं अभिषेक पांडेय उर्फ मोनू पांडेय के द्वारा विद्यालय की 100 छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए। जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए संसाधनों का अभाव एक बड़ी चुनौती बन जाता है। बृजेश मिश्रा ने छात्राओं की इस जरूरत को समझा और अपने निजी प्रयासों से विद्यालय की सभी 100 छात्राओं के लिए स्वेटर का प्रबंध किया। स्वेटर पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विश्वास मणि ने बताया कि सेवा का यह भाव उन्हें अपने परिवार और पिता से विरासत में मिला है। इस पुनीत कार्य का उद्देश्य न केवल बच्चों को ठंड से बचाना है, बल्कि उन्हें यह अहसास कराना भी है कि समाज उनके साथ खड़ा है। विद्यालय परिवार और स्थानीय अभिभावकों ने के इस संवेदनशील व्यवहार और समर्पण की जमकर प्रशंसा की है। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय और संचालन धीरज राव ने किया इस अवसर पर अब्बास अली अखिलेश सिंह बिकास श्रीवास्तव राकेश लाल श्रीवास्तव राधेश्याम प्रसाद धीरज मिश्रा कौशल जयसवाल हीरो श्रीवास्तव रघुबीर पासवान साहब श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे.