Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
द्वितीय उर्मिला देवी, तृतीय पुरस्कार शोभा देवी को मिला
डायट प्राचार्य, एडी बेसिक, बीएसए ने विजाताओं को किया सम्मानित
PRAYAGRAJ NEWS: जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन भारत स्काउट गाइड इण्टर कालेज मम्फोर्डगंज प्रयागराज में आज किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से संचालित विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत रसोइयों से आवेदन करने के उपरांत स्क्रीनिंग कमेटी ने चयनित 30 रसोइयों को प्रतियोगिता में शामिल किया जिसमें प्रथम पुरस्कार श्रीमती किरण देवी कंपोजिट विद्यालय धारूपुर
धनपुर, द्वितीय पुरस्कार उर्मिला देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय बगहा हंडिया ब्लाक हंडिया तथा तृतीय पुरस्कार शोभा देवी प्राथमिक विद्यालय सैदाबाद को प्राप्त हुआ। इसके पूर्व प्रतियोगिता की आयोजन एवं निर्णायक समिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय गिरी,गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइन्स की प्रधानाचार्या नीलम मिश्रा, गृह विज्ञान की प्रवक्ता रश्मि सिंह, कक्षा 5 से 8 तक के छात्र नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय दारागंज,सीपीआई एवं एलनगंज के 10 छात्रध् छात्रा, सेफ अजय यादव, चिकित्साधिकारी डॉ अंकित पांडे, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सिंह,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ स्वाति सिंह ने ऑन स्पॉट लॉटरी सिस्टम के माध्यम से मेनू में रोटी, सब्जी, दाल, चावल, बाटी, चोखा, सलाद व हलवा का चयन किया गया जिसे रसोइयों ने बनाया। निर्णायक समिति ने भोजन का स्वाद, पौष्टिक तत्व, भोजन पकाने का तरीका, स्वच्छता व सुरक्षा,सभ्य व्यवहार के आधार पर विजेता घोषित किया गया ।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि भोजन को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट बनाने के लिए उपयुक्त मात्रा में सामग्री व भोजन पकाने की विधि की समझ विकसित होना महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक संजय कुशवाहा ने भोजन निर्माण प्रक्रिया में रसोइयों की व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सामग्रियों की नियमित साफ-सफाई रखने के लिए रसोईयों की जागरूकता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बीएसए अनिल कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद में कुल 30 प्रतिभागियों को स्क्रीनिंग प्रक्रिया के तहत चुनाव किया गया, चयनित रसोइयां शेष रसोइयों के लिए एक रोल मॉडल होगी जिससे सभी रसोईया प्रेरित होकर अपने विद्यालय में अधिक रुचि लेते हुए और तन्मयता से मध्याह्न भोजन में सहयोग प्रदान करेगी। विशिष्ट अतिथियों में वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा श्रीमती नीतू यादव, रविशंकर द्विवेदी जिला पंचायत अधिकारी, आरटीओ प्रयागराज, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र गिरि एवं जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी गण , समस्त जिला समन्वयकगण , वरिष्ठ समाजसेवी अलोक यती, वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव मिश्रा, विनोद मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद गुप्ता, शिक्षक प्रतिनिधिगण, शशिकान्त मिश्रा, जितेंद्र राम , शशांक मिश्रा, जय प्रकाश त्रिपाठी सहित आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन राजीव त्रिपाठी ने किया। समस्त रसोइयों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक राजीव त्रिपाठी ने बताय कि विजेताओं को पुरस्कार राशि सहित आवागमन भत्ता, प्रतिभागी सभी रसोइयों को उनके खाते में अनुमन्य राशि भेजी जाएगी। संचालन बबीता वर्मा ने किया गया।