Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ब्लॉक सभागार में हुई गोष्ठी में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड मुख्यालय कोरांव के सभागार में बुधवार को दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश रवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता संयुक्त रूप से राजकीय कृषि बीज भंडार कोरांव के प्रभारी उदय शंकर शुक्ला एवं एडीओ कृषि सती राम प्रियदर्शी ने की। इस गोष्ठी में किसानों को रवि की मुख्य फसलों के विषय में जहां जानकारी दी गई, वहीं उन्हें रबी की फसलों में कौन-कौन से रोग लग सकते हैं और उनके बचाव तथा उपचार के तरीके क्या हैं आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने खरपतवार प्रबंधन कृषि यंत्रीकरण प्रधानमंत्री कुसुम योजना में सोलर पंप प्राप्त करने हेतु क्या मानक हैं और फार्मर रजिस्ट्री क्यों जरूरी है। आदि विषयों पर उपस्थित किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। किसान गोष्ठी में भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।