क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर कम्पनीबाग़ मे कड़ी सुरक्षा लगाई गई

प्रयागराज। बृहस्पतिवार को क्रिसमस फेस्टिवल की भीड़ कम्पनीबाग़ मे बेकाबू दिखाई दी। 25 दिसम्बर प्रयागराज मे कम्पनीगार्डन घूमने वालों का प्रातःकाल से लेकर संध्या तक घूमने वालों का ताँता लगा रहा। कम्पनी गार्डन गेट नम्बर 1 का प्रमुख गेट है। क्रिसमस फेस्टिवल की सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए गार्डन के आस-पास जन सुरक्षा के लिए पुलिस फ़ोर्स पीएससी सुरक्षा लगाई गई। वही कम्पनी बाग़ के अधीक्षक जगदीश प्रसाद के आदेश से प्रभारी रमेश चौरसिया ने कम्पनीबाग़ मे घूमने आने वाले भीड़ को बड़ी जिम्मेदारी से साथ संभाला प्रभारी के नेतृत्व उनकी टीम मुस्तैद नज़र आई किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसका खासतौर से ख्याल रखा गया और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नज़र रखी गई। इस 25 दिसम्बर को कम्पनीबाग़ घूमने आने वाले लोगो की संख्या लगभग बीस हज़ार से अधिक बताई गई। इस बीच गार्डन के आस पास खड़े वाहनो पर चोरो की भी नज़र रही लेकिन कम्पनीबाग़ मुस्तैद सुरक्षा कर्मियों ने चोरो हौसले नाकाम कर दिया एक बाइक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसे कर्नलगंज थाने की पुलिस थाने ले गई। जन सुरक्षा के लिए मुस्तैद गार्डन के गेट पर देर रात तक मौजूद सुरक्षाकर्मी डटे नज़र आए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *