गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य : नन्दन

PRATAPGARH NEWS: गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है, इससे जहां गरीब वर्ग के लोगों की दुआएं मिलती हैं, वहीं पात्र व्यक्तियों को राहत भी मिलती है। यह बातें मंगरौरा के ब्लाक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन भैया ने बेलखरनाथ धाम के सराय गनई में प्रवीन कुमार सिंह उर्फ बबलू के संयोजकत्व में आयोजित कम्बल वितरण के दौरान कहीं  । उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाने के लिये किये गये इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करता हूं. विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडेय रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल जयराम सिंह ने की । आज के इस कार्यक्रम में जयप्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, के के शर्मा, मुन्ना सिंह , प्रधानपति प्रवीण कुमार सिंह बबलू, पूर्व प्रधान रिंकू सिंह, ग्राम प्रधान गांव पाटी सोनू सिंह, छोटे सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, हरिहर सिंह मुन्ना, राजकुमार सिंह  लवलेश पांडे आदि बाली जायसवाल केपी सिंह कुलदीप सिंह जीतेन्द्र पांडे बड़कऊ तिवारी नितीश सिंह संजय सिंह मोने सिंह मौजूद रहे।अन्त में आयोजक बबलू सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *