Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार पर किया हमला
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि वैभवशाली एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रीय एकजुटता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होने कहा कि दुनिया के कुछ हिस्सों में जिस तरीके से युद्ध के नाम पर निर्दोषों के साथ हिंसा हो रही है यह फौरन रूकनी चाहिए। उन्होने कहा कि भारत का लोकतंत्र सभी नागरिकों को अवसर की समानता का अधिकार प्रदान किया करता है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस समय मोदी सरकार संविधान के मूल ढ़ांचे के विपरीत लोगों के मताधिकार तक के संवैधानिक अधिकार के हनन पर अमादा है। गुरूवार को रामपुरखास के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओं से जुड़े संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार की नीतिगत खामियों के कारण इस समय राजकोषीय घाटा बढ़कर 9.76 लाख करोड़ तक पहुंचना चिन्ताजनक है। वहीं उन्होने ने कहा कि मोदी सरकार की चुप्पी के चलते पड़ोसी बांग्लादेश में लगातार हिन्दू, सिक्ख, बौद्ध अल्पसंख्यकों की हत्या हो रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा को रोकने के लिए केन्द्र सरकार को कड़ा हस्तक्षेप करना चाहिए। कार्यकर्ताओं से संवाद के तहत उन्होने रामपुरखास में विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा शुरू करायी गयी विकास परियोजनाओं को लेकर सजग भूमिका निभाये जाने को कहा। उन्होने कहा कि रामपुरखास मंे सुख व शान्ति के माहौल में सर्वश्रेष्ठ विकास की चमक नये साल में मजबूती से दिखेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने स्वागत तथा ब्लाक प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज ने आभार प्रदर्शन किया। वहीं गुरूवार को क्षेत्र भ्रमण में सांसद प्रमोद तिवारी का जगह जगह कार्यकर्ताओं व समर्थकों तथा ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत भी हुआ दिखा। सांसद प्रमोद तिवारी नरई में मां दुर्गा देवी मन्दिर तथा गोड़वा में मन्दिर स्थापना उत्सव को लेकर भण्डारे में भी शामिल हुए। उन्होने नव वर्ष पर बाबा घुइसरनाथ धाम में मत्था टेकते हुए लोकमंगल की प्रार्थना भी की। क्षेत्र के रामपुर बावली, बेलहा, लालगंज चौक, अमावां, देउम चौराहा, कैथौला आदि स्थानों पर गाजे बाजे के साथ कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के द्वारा सांसद प्रमोद तिवारी का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत भी हुआ दिखा। इस मौके पर सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, आशीष उपाध्याय, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, दृगपाल यादव, भुवनेश्वर शुक्ल, दारा सिंह, आशीष कौशल, शेरू खां, पन्नेलाल पाल, छोटेलाल सरोज, रवि सिंह, उदयशंकर दुबे, संतोष पाण्डेय, सिंटू मिश्र, राजू पाण्डेय, रामू मिश्र, हृदय नारायण मिश्र, धीरेन्द्र पाण्डेय, मुरलीधर तिवारी, फूलचंद्र पाण्डेय, पप्पू तिवारी, ददन सिंह, जय सिंह, दीपक मिश्र, राहुल तिवारी, शैलेन्द्र मिश्र, राहुल सिंह, दिनेश सिंह, रामलोचन त्रिपाठी, दयाराम वर्मा, राजू मिश्र, रोहित सिंह, आशुतोष मिश्र, त्रिभु तिवारी, धीरेन्द्रमणि शुक्ल आदि रहे।