तहसील के सामने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार अतुल कुमार ने दी सख्त चेतावनी

KAUSHAMBI NEWS: बृहस्पतिवार की शाम सिराथू तहसील के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। नायब तहसीलदार अतुल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान तहसील के सामने सरकारी भूमि पर कब्जा कर लगाए गए ठेले, अस्थायी दुकानें व अन्य अतिक्रमण हटवाए गए।कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अतुल कुमार ने अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि तहसील परिसर व सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से अतिक्रमण के कारण अव्यवस्था और जाम की स्थिति बनी रहती थी।इस अभियान के दौरान तहसील प्रशासन के कर्मचारी, राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान लेखपाल दिलीप कुमार सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *