Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीमों ने चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुनिश्चित करने हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान टीमों द्वारा शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि शामिल रहीं। साथ ही महिलाओं की सहायता हेतु उपलब्ध महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट वितरित कर दी गई, जिनमें वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 (पैनिक बटन का डेमो सहित), सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्पलाइन-181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 प्रमुख हैं। पुलिस द्वारा महिलाओं से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की असुरक्षा, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में बिना संकोच इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं स्वावलंबन की भावना को सशक्त करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।