जरूरतमंदों की सहायता करना ही सबसे पुनीत काम:शांति देवी

लालगंज के जगन्नाथपुर में छह सौ पचास ग्रामीणों को बांटा गया कंबल
PRATAPGARH NEWS: विकास खंड लालगंज के जगन्नाथपुर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार की शाम कंबल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें छह सौ पचास जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। ग्रामीणों को कंबल वितरित करते हुए प्रधान शांति देवी ने कहा कि ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के लोगों को शासन की सभी योजनाओं को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही सडक़, नाली, बिजली व शिक्षा के माध्यम से ग्रामीणों को विकास से जोडऩे का काम किया जाएगा। कंबल मिलने पर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशियां छलक उठीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख ददन सिंह एवं संचालन लेखपाल विवेक शुक्ल ने किया। इस मौके पर जीवनलाल, पवन वर्मा, गंगाराम, जुबेर बाबा, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *