Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: विवाहिता के उत्पीडऩ के मामले में पति समेत ससुरालीजनों पर केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लालगंज कोतवाली के भवराम बोझी निवासी नीलम वर्मा पुत्री राम बहादुर वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका विवाह बीती इक्कीस फरवरी को खगईपुर रामगढ़ रैला निवासी सर्वेश वर्मा पुत्र कमलेश वर्मा के साथ हुआ है। शादी के बाद से ही पति, ननद व ससुर दहेज की मांग को लेकर उसको प्रताडि़त करने लगे। इसी बीच उसका पति असैनापुर निवासी एक युवती को लेकर भाग गया। एक माह बाद दोनों वापस आए तो उसको मार डालने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।