Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर वृद्धाश्रम, ओसा पहुॅचकर वृद्धजनों को कम्बल का वितरण किया। उन्होंने बुजुर्गो से आश्रम में मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और आश्रम के प्रबन्धक आलोक राय को निर्देशित किया कि आश्रम में रह रहें वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। उन्हांने आश्रम में अलाव ताप रहें वृ़द्धजनों से ठण्ड से बचाव एवं स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिस पर वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि शीतलहर के दृष्टिगत वृद्धाश्रम में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहती है एवं समय से नास्ता व भोजन आदि भी उपलब्ध कराया जाता है तथा प्रत्येक मंगलवार को सीएमएस एवं उनकी टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य का चेक-अप करते हुए आवश्यकतानुसार दवाईयॉ उपलब्ध कराई जाती हैं। अपर जिलाधिकारी ने प्रबन्धक आलोक राय के इस पुनित कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गो की सेवा से बड़ी सेवा कुछ भी नहीं है।