नव वर्ष पर 21 लोगों ने दिया रक्त का तोहफा

PRAYAGRAJ NEWS: आज के दौर में जहां अपने अपनों को ज़रुरत पड़ने पर रक्तदान करने से कतराते हैं वहीं नाज़ ब्लड बैंक में नव वर्ष पर मोहम्मद जावेद, सैय्यद मोहम्मद अब्बास रिज़वी, सैय्यद शाही हसन रिज़वी, मोहम्मद फैज़ान अमीन सहित अन्य 18 लोगों ने रक्तदान कर रक्त के महत्व को चरितार्थ किया।नव वर्ष पर नाज़ ब्लड बैंक में एक बल्ड डोनर कैंपेन रखा गया था जहां स्वेच्छा से लोग आए और उत्साह के साथ रक्तदान किया। डॉ नाज़ फात्मा,डॉ विश्वदीप केसरवानी,डॉ निहारिका केसरवानी,डॉ जमशेद अली,डॉ तारिक़ आलम,अमित यादव सहित अन्य लोगों ने रक्तदान करने वालों का उत्साहवर्धन करते हुए बुके व सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। डॉ नाज़ फात्मा डॉ विश्वजीत ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की प्रत्येक तीन माह में कोई भी रक्तदान कर सकता है और दूसरों की जान बचा सकता है।कहा रक्तदान से बड़ा कोई भी गिफ्ट नहीं इस नव वर्ष पर जिन्होंने भी रक्तदान किया और आगे भी रक्तदान करने को संकल्प लिया वह सब बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *