Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: नए वर्ष के उपलक्ष्य पर कम्पनीबाग़ मे घूमने वालों का ताँता लगा रहा। इस नए साल 2026 मे कम्पनीगार्डन मे घूमने वालों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड घूमने वालों की संख्या लगभग 45 हज़ार पार कर दी। गार्डन मे घूमने वालों का जन सैलाब उमड़ा नज़ारा काफ़ी दिलचस्प गुरुवार को देखने को मिला। बड़े हर्ष उल्लास के साथ लोगो ने नए वर्ष को अपने दोस्तों परिवारों के साथ मनाया। नए वर्ष की पहली प्रातःकाल की शुरुआत 1 जनवरी को कम्पनीगार्डन के प्रमुख गेट नम्बर एक से लेकर गेट नम्बर छह तक घूमने वाले भारी संख्या मे दिखाई दिए ठण्ड मौसम मे लुफ्त उठाते हुए लोग नज़र आए। भारी भीड़ को मद्देनज़र रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मियों ने कमान संभाली। विशेषरूप से पूर्व सैनिक कल्याण निगम प्रयागराज कर्नल बम्बानी पूर्व एजीएम (ओपीएस) के दिशा निर्देश प्रभारी रमेश चौरसिया के नेतृत्व मे कम्पनीगार्डन के सभी गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से अपनी-अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। गेट नम्बर एक से लेकर गेट नम्बर छह तक सुरक्षा कर्मी मुस्तैद नज़र आए। घूमने आने वाले लोगो को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इस पर खासतौर से ध्यान रखा गया व संदिग्ध लोगो पर कड़ी नज़र रखी गई ताकि गार्डन मे घूमने आने वाले लोगो किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। कम्पनगार्डन के बाहर सिविल लाइन्स थाने कर्नलगंज थाने की पुलिस फ़ोर्स पीएससी व होम गार्ड भी मौजूद रहे। भारी भीड़ को देखते हुए चोरो ने भी हाथ साफ करने का पूरा प्रयास किया लेकिन जन सुरक्षा मे मुस्तैद गेट के चारो ओर मुस्तैद सुरक्षा कर्मियों की मदद से पकड़े गए तीन चोर को कर्नल गंज पुलिस के हवाले कर दिया। चोर के पास से 2 पर्श एक मोबाईल बरामद हुआ जिसे सकुशल लौटाया गया। सिविल लाइन्स मे स्तिथ कम्पनीगार्डन घूमने आने वाले लोगो को प्रातःकाल से लेकर रात्रि तक इन सुरक्षा कर्मियों ने दी सेवा सेकंड चौकी इंचार्ज प्रवेश यादव कंपनीगार्डन गेट सुरक्षा मे लगे जवान वकील सिंह, शिव बरन, मौर्या, धीरज सिंह, एमडी परवेज खान, सूर्यकान्त यादव,राधिका शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह अखिलेश अन्य सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।