सड़क सुरक्षा को लेकर सीसी टीम अलर्ट, उल्लंघन पर कार्रवाई

माघ मेला को लेकर व हादसों से बचने को हाइवे पर कई जगह लगाए गए साइनेज बोर्ड
PRAYAGRAJ NEWS: सड़क हादसों में कमी लाने और  यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा गठित क्रिटिकल कारिडोर टीम ने कस्बा के पुलिस बूथ तिराहा, पलयें, इब्राहिमपुर, भगौतीपुर स्थित जनजागरुकता अभियान चलाया गया।  इसके अलावा  दुर्घटना के संभावित स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए गए।
थाना नवाबगंज की सीसी टीम-02 द्वारा मारुफपुर आनापुर एवं लालगोपालगंज क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध पार्किंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन संचालन, ट्रिपल सवारी व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों,राहगीरों एवं दुकानदारों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया गया। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे बेतरतीब गाड़ियां खड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। माघ मेला के दृष्टिगत प्रयागराज-रायबरेली राष्ट्रीय पर सीसी टीम ने एनएचएआई के सहयोग  साइनेज बोर्ड भी लगवाए। चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय, सीसी टीम प्रभारी संजीव कुमार खरवार, उपनिरीक्षक रोहित गौंड, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र मिश्र आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *