Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जन्मदिन पर बधाई देने वाले लोगों का लगा रहा तांता
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने नव वर्ष के दूसरे दिन 2 जनवरी को अपना जन्मदिन अपने ही विद्यालय परमसुख आदिवासी इंटर कॉलेज धौखर के परिसर में स्थित महाकालेश्वर धाम के परिसर में पूजन अर्चन कर शुक्रवार को सुबह 11 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान विधायक राजमणि कोल को जन्मदिन की बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। विधायक राजमणि कोल ने शुक्रवार को सर्वप्रथम महाकालेश्वर धाम में पूजा आरती करने के पश्चात सुंदरकांड पाठ के गायक कलाकारों में अतुल मिश्रा व उनके सहयोगियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ के आयोजन के बाद विद्यालय परिसर में ही विधायक राजमणि कोल के समर्थकों के द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर विधायक राजमणि कोल ने कहा कि मेरी विधानसभा में हर जरूरतमंदों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले इस पर मैं सदैव चिंतन और मनन करता हूं। मेरी विधानसभा में कोई भी गांव पेयजल बिजली व अन्य सुविधाओं से वंचित न रहे। इस पर भी मैं अपने दो बार के कार्यकाल में पूरा ध्यान दे रहा हूं। जहां पर भी जो समस्याएं हैं उनके समाधान को लेकर मैं सदैव तत्पर रहता हूं। उन्होंने अपने विकास कार्यों की उपलब्धियों को भी बताया। विधायक को जन्मदिन की बधाई देने के साथ सुंदर कांड पाठ के आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष बबुआन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल, ग्राम प्रधान बहरैचा शंकर दयाल तिवारी, ग्राम प्रधान लेडियारी रवि सिंह, जमुना प्रसाद मिश्र समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा आम नागरिक शामिल रहे।