टेनिस प्रतियोगिता 2025-26: महालेखाकार लेखा एवं हकदारी प्रयागराज द्वारा 6 जनवरी को होगा प्रारम्भ

PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की उत्तर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 06.01.2026 से 08.01.2026 प्रारम्भ होगा. कार्यालयमहालेखाकार लेखा एवं हकदारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा यह टेनिस प्रतियोगिता प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स म्योहाल मे किया जा रहा है। उपमहालेखाकार/प्रशासन शैलेश कुमार अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी उन्होंने बताया की हमारे उत्तर क्षेत्र से कार्यालयों की सात टीमे इस टेनिस प्रतियोगिता मे भाग ले रही है जिसमे एजी ऑफिस दिल्ली, ऐसी ऑफिस पंजाब, एजी ऑफिस उत्तराखंड, एजी ऑफिस हरयाणा, एजी ऑफिस हिमाचल प्रदेश, एजी ऑफिस जम्मू & कश्मीर,और उत्तर प्रदेश की टीमें शामिल होंगी। आपको बता दें यह प्रतियोगिता महालेखाकार डॉ सुरेन्द्र कुमार के संरक्षण मे आयोजित की जायेगी और आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ उपमहालेखाकार/प्रशासन शैलेश कुमार अग्रवाल होंगे साथ ही वरिष्ठ लेखाधिकारी कल्याण  लोकेश नाथ त्रिपाठी कन्वेनर के रूप मे अपनी भूमिका निभाएंगे।
प्रतियोगिता का उ‌द्घाटन माननीय न्यायमूर्ति वी०सी०दीक्षित प्रातःकाल 10:00 बजे म्योहाल के टेबल टेनिस हाल मे शुभारम्भ करेंगे व प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण प्रधान महालेखाकार लेखा परीक्षा 1 राजकुमार द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *