Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SIDHARTHNAGAR NEWS: जनपद में मिशन शक्ति टीम की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। शुक्रवार को ग्राम भीमापार निवासी 12 वर्षीय बालक के गुम होने की सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई की। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे ग्राम भीमापार निवासी अनुष द्विवेदी उर्फ हेमन्त द्विवेदी (12 वर्ष), पुत्र धर्मेन्द्र कुमार दूबे के गुम होने की सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की। प्रयासों के परिणामस्वरूप तीन घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की तत्परता व संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।