Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SIDHARTHNAGAR NEWS: डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को तुलसियापुर में भव्य कंबल वितरण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सहभागिता की। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए करीब चार हजार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। मंत्री ए के शर्मा ने स्वयं कई परिवारों को कंबल भेंट कर सेवा भाव का संदेश दिया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ए के शर्मा ने सांसद जगदंबिका पाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जगदंबिका पाल जनता के प्रति समर्पित ऐसे जननेता हैं, जिनकी बात दिल्ली से लेकर लखनऊ तक गंभीरता से सुनी जाती है। क्षेत्र के विकास और आमजन की भलाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि नगर विकास विभाग के माध्यम से सिद्धार्थनगर जनपद में अब तक दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं, जिनमें से आधे से अधिक कार्य सांसद जगदंबिका पाल की अनुशंसा पर स्वीकृत एवं पूर्ण हुए हैं। विद्युतीकरण के क्षेत्र में भी उनके प्रयासों से कई मजरों और गांवों तक बिजली पहुंची है, जिससे ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों पर पर्यटन स्थलों पर न जाकर जनता के बीच रहकर सेवा कार्य करना, उनके जनसेवक होने का प्रमाण है। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि सेवा, जिम्मेदारी और कर्तव्य के रूप में हमेशा देखा है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, चेयरमैन गोविंद माधव, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।