Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
आप पार्टी सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे सामाजिक कार्य करती है – जिलामहासचिव, विनोद प्रजापति
जौनपुर।सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी जौनपुर द्वारा शिक्षा को समर्पित एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलामहासचिव विनोद प्रजापति के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को किताब, कॉपी व पेंसिल इत्यादि शिक्षा सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान विनोद प्रजापति ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता और जागरूकता का संदेश दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए आम आदमी पार्टी का उद्देश्य है कि ग्रामीण व वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलें। शिक्षा ही समाज को मजबूत बनाती है और आम आदमी पार्टी सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे जुड़े सामाजिक कार्य करती है। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर यह स्पष्ट हुआ कि इस छोटे से प्रयास से भी उनके मनोबल में वृद्धि हुई है। उक्त कार्यक्रम में मुमताज अहमद, शशि रजक, आशीष यादव, अविनाश तथा पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीणजन एवं अभिभावक उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की। उक्त कार्यक्रम की जानकारी आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।