Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लालगंज विकास खण्ड के लहंगपुर चौकी अन्तर्गत तेन्दुआ खुर्द़ गांव पहुँचा। जहाँ वनकर्मियों ने अतिक्रमण हटाने के दौरान 7 लोगो के खिलाफ नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लिया और अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया। रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि वन विभाग के वनकर्मी भोर में पांच बजे पहुंचकर जेसीबी मशीन से कार्यवाही की। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वन विभाग के कर्मी उनके सामान फेक दिया। वन विभाग कर्मी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि उस जमीन पर कई लोगो को उपजिलाधिकारी द्वारा पट्टा दिया गया है। कहा कि फर्जी लगाये गये मुकदमें को वापस लिया जाय। इस सम्बन्ध में सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी दी जायेगी। रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी गई है। प्रतिनिधिमंडल में सोकिम अहमद अध्यक्ष विधानसभा छानबे, हरिशंकर यादव महासचिव विधानसभा छानबे, लल्लू दूबे ब्लाक अध्यक्ष लालगंज, सियाराम जैसल प्रदेश सचिव बाबा वाहिनी, रविन्द्र कोल, शकील अहमद आदि शामिल थे।