मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों द्वारा संचालित किया गया।
अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। टीमों ने पंपलेट वितरित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में बताया। इसके साथ ही महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। पुलिस टीमों ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया और भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *