किशोर कुमार को समर्पित संगीत संध्या सम्पन्न

JHANSI NEWS: डायमण्ड म्यूजिक लवर्स ग्रुप, झाँसी के तत्वावधान में सैंयर गेट स्थित काली बाड़ी के रंगमंच पर “एक गीतों भरी शाम—किशोर कुमार के नाम” शीर्षक से भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिवेदी, संरक्षक विजय कुमार खरे, वैदेही शरण सरावगी, अरविन्द अरोरा, निर्देशक रामकुमार लोईया तथा अतिथि प्रदीप तरफदार एवं प्रभात तरफदार द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान ख्यातिप्राप्त चित्रकार किशन सोनी ने माँ सरस्वती का लाइव चित्रण कर दर्शकों का मन मोह लिया। संगीत संध्या में चितरंजन गोस्वामी, रविशंकर चटर्जी, अरविन्द अरोरा, अविनाश दीक्षित, किशन सोनी, वैदेही शरण सरावगी, सी.पी. श्रीवास्तव, राकेश मेहरोत्रा, संध्या गोस्वामी, उमेश दुआ, राजीव श्रीवास्तव, दामोदर साहू, अनीता सिंह, मनोज त्रिवेदी, सी.पी. तिवारी, राजेश गुप्ता, रवि खेमचन्दानी, मुकेश शर्मा, अनिल सैनी, पवन नैयर, सुशील बाजपेयी, मदन शाक्या, अनिल त्रिवेदी, विकास शर्मा, शिव शंकर चटर्जी, पी.के. बिसारिया, सुरजीत भुसारी, मुकेश गोयल, दीपक बशिष्ठ, राकेश गुप्ता, अजय सिसौदिया सहित अनेक कलाकारों ने गीतों एवं वाद्ययंत्रों से प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार लोईया ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनमोहन गेडा, राजेश शर्मा पमयम, मुकेश सिंघल (एडवोकेट), गीता बौध (एडवोकेट) तथा प्रदीप मुखर्जी (अध्यक्ष, बान्धव समिति) उपस्थित रहे। संगीत प्रेमियों की उपस्थिति से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *