दो दिवसीय खो-खो चैंपियनशिप प्रतियोगिता का हुआ समापन

PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को जिला खो खो चैंपियनशिप दो दिवसी का समापन गुरु माधव प्रसाद इंटर कॉलेज झलवा के प्रांगण मे सकुशल संपन्न हुई। यह आयोजन जिला खो-खो ऐसोसिएशन प्रयागराज द्वारा आयोजित हुई। महिला वर्ग का आज प्रथम सेमीफाइनल जानकी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने पीपीएस पूरा मुक्ति को 8 अंक से पराजित किया तथा फाइनल में जगह पर पक्की की। द्वितीय सेमी फाइनल यूपीएस मटियारा ने गुरु माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज को सात अंक से पराजित कर फाइनल में जगह बनाली। पुरुष वर्ग  का प्रथम सेमीफाइन सिसई सिपाह ने एम वी कॉन्वेंट को छह अंको से पराजित किया। द्वितीय सेमीफाइनल केवीएम इंटर कॉलेज ने गुरु माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज को 10 अंक से पराजित किया। फाइनल पुरुष वर्ग का मैच सिसई सिपाह ने केवीएम इंटर  कॉलेज कमला नगर को 10 अंक से पराजित कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। तथा फाइनल निर्णायक अजय कुमार रेफरी अंपायर सुनील कुमार सेकंड अंपायर चंद्रहास स्कोर टाइमकीपर रवि एवं सुनील कुमार धुरिया रहे। महिला वर्ग के फाइनल में जानकी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मटियारा को 8 अंक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। महिला वर्ग के फाइनल निर्णायक रेफरी सुनील कुमार अंपायर अजय कुमार सेकंड अंपायर विमल कुमार स्कोर ममता पटेल टाइम की पर रवि शाह स्कोर कुलदीप कुमार रहे। आज समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी पूरा कुलपति काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी रहे। विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंह शौर्य सह मंत्री काशी प्रांत गौ रक्षा विश्व मंदिर परिषद बिंदु सिंह प्रदेश अध्यक्ष परशुराम एकता समिति महिला प्रकोष्ठ रही। उमेश चंद्र गणेश केसरवानी महापौर प्रयागराज उपस्थित होकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया डॉ प्रमोद शुक्ला निर्देशक इलेक्ट्रो होम्योपैथी  तथा उत्तर प्रदेश खो-खो ऐसोसिएशन के ऑब्जर्वर घनश्याम दास यादव की देखरेख में चैंपियनशिप संपन्न हुई इस अवसर पर अध्यक्ष जिला खो खो ऐसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा उपाध्यक्ष अली अहमद खान रहे। कार्यक्रम का संचालन अमर बहादुर पटेल एवं खुशी केसरवानी रहे चैंपियनशिप की व्याख्या सचिव जिला खो खो ऐसोसिएशन प्रयागराज डॉ जयप्रकाश शर्मा ने प्रस्तुत किया धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव हर्षित शुक्ला ने दिया तथा आयोजन सचिव निलेश कुमार गौड़ सराहनीय योगदान रहा। चैंपियनशिप का टेक्निकल ऑफिशल विनोद कुमार पटेल रहे। इस अवसर पर मधुरानी प्रधानाध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय मटियारा गुरु माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज के प्रबंधक कैलाश सिद्ध नारायण शुक्ला प्रधानाचार्य दीपक कुमार त्रिपाठी विद्यालय के निदेशक प्रतिभा शुक्ला अतिन सोनकर पूनम लता श्रीवास्तव ममता सिंह रमाकांत तिवारी अनुपम श्रीवास्तव खुशी के सर्वानी आदि लोग उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश खो खो ऐसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सचिन जिला खो खो ऐसोसिएशन डॉ जयप्रकाश शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *