Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद के दिशा निर्देश पर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कांय कुब्ज वैश्य हलवाई सभा कीडगंज,प्रयागराज मे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों के साथ हो रहे किसी भी तरह के उत्पीड़न को संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया। श्री गुप्ता ने कहा की फरवरी माह माघ में संगम तट पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला सम्मेलन भव्य कराया जाएगा, जिसमें शंकराचार्य के साथ-साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं जिले के जिम्मेदार अधिकारी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, उपाध्यक्ष,महामंत्री, संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि इस सम्मेलन में पत्रकार हितो की चर्चा के साथ ही ग्रामीण पत्रकार संगठन के बैनर तले अच्छी पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के साथ-साथ अन्य विद्या से जुड़े भी कई लोगों को समाज में अच्छे कार्य करने के लिए समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस बैठक मे संगठन की मजबूती के लिए नई सदस्यता अभियान चलाने के साथ-साथ वर्तमान में पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों और उनके उत्पीड़न के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को सोमनाथ कुशवाहा, राम नरेश यादव मोव अली भइयन, उमाशंकर गुप्ता,सुशील केसरवानी, नागेंद्र मिश्रा आजकल लोगों ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन के पहले सभी,तहसीलों मे भी बैठक किया जाये जिससे स्थानीय पत्रकारों की समस्याओ पर बल दिया जा सकें। बैठक के दौरान संगठन की शक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से कई नए पत्रकारों ने सदस्यता फॉर्म भरे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देशों पर तथा संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति और मजबूती के लिए संगठन की आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष एवं भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से सर्व श्री लालता प्रसाद मिश्रा, मान सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह,अनिल पांडेय, उमा शंकर गुप्ता, दिलीप केसरवानी, नागेंद्र मिश्र,शेष जी श्रीवास्तव, गिरिवर पाठक, राजेश केसरवानी, खेमराज सिंह, अरुण अग्रवाल, इंद्र प्रताप सिंह,शेष जी श्रीवास्तव, दिलीप केसरवानी,डा0 लालचंद पटेल, रामबाबू पटेल,शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, हसीन मुस्ताक,रमाकांत यादव, राजेश कुमार पटेल, जितेंद्र नाथ चैधरी, गोपाल पाण्डेय ,विजय कुमार अरविंद सिंह,और संदीप कुमार, पूजा गुप्ता, पूनम चैरसिया सहित भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहें।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे।