स्वाभिमान साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे कल्याण सिंह: संजय गुप्ता

जयंती पर याद किए गए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण कल्याण सिंह
PRAYAGRAJ NEWS: राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण कल्याण सिंह”बाबूजी” की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर नमन किया। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह जिन्हें प्यार से “बाबू जी” भी कहा जाता था उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति अडिग संकल्प और स्पष्ट निर्णयों के कारण कल्याण सिंह ने भारतीय राजनीति में विशिष्ट स्थान बनाया। श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के लिए उनका दृढ़ संकल्प, साहसिक निर्णय और उनका योगदान अतुलनीय रहा। श्रद्धेय ‘बाबूजी’ का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे कल्याण सिंह। डॉ शैलेष पांडेय, विजय श्रीवास्तव, विवेक गौड़, संजय राजन, आनंद दुबे, पवन मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, राकेश भारती, विजय पटेल, मोहित गुप्ता, गोपाल श्रीवास्तव, मयंक दुबे, उज्ज्वल सचदेवा, प्रशांत शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *