कांग्रेस ने आरिफ खान को ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान का जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया

FATEHPUR NEWS: जनपद में कांग्रेस ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को बचाने और उसके खिलाफ उठ रहे कदमों का विरोध करने के लिए आरिफ खान को जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर की गई है। कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से मनरेगा योजना के मूल उद्देश्य को बचाया जाएगा और राज्य व केंद्र सरकार द्वारा योजना पर हो रहे बदलावों का विरोध किया जाएगा।
आरिफ खान ने बताया कि भाजपा सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ कर दिया है और इसके बजट का 40 प्रतिशत भार राज्य सरकारों पर डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी भाजपा सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय किए गए कार्यों और योजना के नामों को बदला जा रहा है। आरिफ खान की नियुक्ति पर जिला उपाध्यक्ष माधुरी रावत, शेख एजाज अहमद, राजेंद्र शुक्ला, कानपुर कांग्रेस कोऑर्डिनेटर कलीम उल्ला सिद्दीकी, पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, पंडित राम नरेश महाराज, शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, राजेंद्र लोधी, सैयद सहाब अली, हिदायत उल्ला खां, ओम प्रकाश कोरी, नजमी कमर, शकीला बानो, वकील खान, आदित्य श्रीवास्तव, निजामुद्दीन सहित कई अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *