विधायक जयकुमार जैकी ने सेमरहटा गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

FATEHPUR NEWS: बिन्दकी विधायक जयकुमार जैकी ने तेलियानी विकास खंड के सेमरहटा गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने गांव में जारी निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं। विधायक ने आश्वस्त किया कि अंबेडकर पार्क में खेलकूद की सुविधा, बारात शाला का निर्माण तथा पुरवा से झा गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने पर्व के दौरान बनवाई गई आरसीसी सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और त्वरित समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और किसी भी गांव को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार, सूर्यभान सिंह, पप्पू सिंह, राजू परिहार, भगवानदीन, गंगाराम, शिवसागर, रामप्यारी, छोटकी, रामदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *