Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) 5 जनवरी 2026 को गैसड़ी ब्लॉक पर भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक किसान पंचायत बैठक का आयोजन
ज़िला सचिव अरविंद कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन विकास खण्ड अधिकारी गैंसड़ी के अनुपस्थिति में वरिष्ठ लिपिक जैदी बाबू को दिया गया और समस्याओं के समाधान की मांग की गयी। प्रमुख मांगें- किसान आयोग का गठन किया जाए। गैंसड़ी ब्लॉक क्षेत्र में कैटल शेड में बहुत घोटाला है। जो मुर्गी भी नहीं रखा है उसको भी कैटल शेड दिया जा रहा है और जो गोपालक हैं उन्हें वंचित रखा जा रहा है। जनपद के पचपेड़वा ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र चंदनपुर,डिवहरवा,फुंगही में स्वतन्त्रता के 77 वर्षों बाद भी मोबाइल टावर न होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं जिसका संज्ञान लेकर टावर की व्यवस्था की कार्यवाही तत्काल अमल में लाने की आवश्यकता है।शीघ्र ही संज्ञान न लिया गया तो भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों व छात्र- छात्राओं को लेकर धरना आंदोलन करेंगे। पचपेड़वा को तहसील बनाया जाए। अयोध्या चंदनपुर मार्ग के अवशेष पचपेड़वा से जैतापुर के रोड का चौड़ीकरण जल्द से जल्द कराया जाए। इस अवसर पर गौतम प्रसाद ओझा ज़िला प्रवक्ता, रसूल अहमद तहसील प्रभारी,मोहम्मद आलम तहसील उपाध्यक्ष,सद्दाम कुरैशी ब्लॉक अध्यक्ष पचपेड़वा उपस्थित रहे।