Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
अंडर-14 लीग में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ए की भारी जीत
PRAYAGRAJ NEWS: सलामी बल्लेबाज आकाश शुक्ला के दोहरे शतक (206 नाबाद, 124 गेंद, 30 चौके, चार छक्के) एवं कार्तिकेय सिंह के शतक (110 नाबाद, 81 गेंद, 13 चौके, एक छक्का) और इन दोनों के बीच हुई दूसरे विकेट की 275 रनों की अटूट साझेदारी तथा आफ स्पिनर प्रियम सिंह की अचूक गेंदबाजी (8-5-05-4) की बदौलत विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ए ने किड्स प्रयागराज क्लब बी को 306 रन से रौंदकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ए ने 40 ओवर में एक विकेट पर 379 रन (आकाश शुक्ला 206 नाबाद, कार्तिकेय सिंह 110 नाबाद, विनीत कुमार 1/70) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब बी की टीम 31.3 ओवर में 73 रन (कुशाग्र केसरी 18, प्रियम सिंह 4/05, अर्णव गर्ग 3/13, राजपाल व कार्तिकेय सिंह एक-एक विकेट) पर सिमट गई। मैच में सुधीर सोनकर व हितेश श्रीवास्तव अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।