Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
अर्चिता ने ऑल इंडिया 562 वीं रैंक हासिल करके रचा इतिहास
राष्ट्रीय श्रेष्ठ परीक्षा में सुइथाकला का जनपद में रहा दबदबा
JAUNPUR NEWS: एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय श्रेष्ठ परीक्षा 2025 में सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोकपुर कला की छात्रा अर्चिता ने ऑल इंडिया 562 वीं रैंक जनपद में पहला स्थान हासिल करके सफलता का इतिहास रचा है। इस परीक्षा में सुइथाकला ब्लॉक के विद्यालयों का जनपद में दबदबा रहा।
इसी विद्यालय के दो छात्रों सुमित कुमार और आयुष कुमार ने क्रमशः ऑल इंडिया 1618 वीं और 2413 वीं रैंक हासिल किया है। प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने सफलता का श्रेय बच्चों और शिक्षकों के कठिन परिश्रम व अभिभावकों के मार्गदर्शन को दिया है। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला के तीन छात्रों शिवांगी धवल 778, दीपांशु 1236 और ब्यूटी 2603 वीं रैंक प्राप्त किया है। कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद के एक छात्र रोहन ने भी ऑल इंडिया 1930 वीं रैंक प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में सफल होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बच्चों, उनके माता-पिता और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास को सराहा है। बीएसए ने तीनों प्रधानाध्यापकों सतीश सिंह पारसनाथ यादव और दुष्यंत मिश्र की टीम को बधाई दी है। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा जिससे विकासखंड क्षेत्र का प्रदेश और देश में कीर्तिमान कायम रहे। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी, डॉ राकेश चंद्र तिवारी, हृदय प्रसाद सिंह रानू, डॉ रणजीत सिंह, प्रो. रणजीत पांडेय, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव, सुरेश पांडेय, डॉ अजेय प्रताप सिंह, विनय त्रिपाठी, डॉ अविनाश वर्मा, धर्मदेव शर्मा, डॉ. रणंजय सिंह, सुधाकर सिंह, अजय मिश्रा, पंकज सिंह, संजय सिंह, अरविंद यादव, उमेश चंद्र यादव, डॉ निशाकांत आदि लोगों ने बधाई देते हुए खुशी जताई है।