डीपीपीएस और बिशप जानसन अकादमी फाइनल में

PRAYAGRAJ NEWS: डीपी पब्लिक स्कूल और बिशप जानसन अकादमी ने कॉग्निविस्टा क्रॉनिकल माइंडफेस्ट 2026 के तहत आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में क्रमशः अंडर-12 और अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। आयोजन सचिव एवं केपी बास्केटबॉल कोच रवि प्रकाश मौर्य के अनुसार केपी कालेज मैदान स्थित कोर्ट पर मंगलवार को खेले गये अंडर-12 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में डीपीपीएस टीम ने बिग विंग्स अकादमी को 10-5 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से अद्विक ने व अनंत मौय ने चार-चार, दिक्षांत ने दो अंक बनाये। अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में बिशप जॉनसन अकादमी ने रानी रेवती देवी विद्यालय को 30-25 अंक पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। मैच से पहले मुख्य अतिथि टैगोर पब्लिक स्कूल के खेल विभागाध्यक्ष विजय राय और आशीष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका कुणाल सिंह और निखिल चंद्रा ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *