Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सोनभद्र में रावर्ट्सगंज कचहरी पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा, हुई नारेबाजी
SONBHADRA NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मांग को लेकर प्रदेश में निकली आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा मंगलवार को वाराणसी से मिर्जापुर होते हुए दोपहर रावर्ट्सगंज कचहरी पहुंची। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में यहां पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का वकीलों ने जोरदार स्वागत भी किया। दीवानी अदालत गेट के सामने एकत्रित हुए अधिवक्ताओ ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मांग को लेकर घंटो नारेबाजी भी की। बैनर व स्लोगन के साथ प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अपने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को हर तरह की सुविधाओं का शासनादेश निर्गत करती आ रही है। उन्होेने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने वाले अधिवक्ताआंे को जीवन की सुरक्षा तक की गारण्टी सरकार नही दे पा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद के इसी बजट सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को केंद्र सरकार ने पारित नहीं कराया तो मजबूरन अधिवक्ता दिल्ली कूच करते हुए संसद का घेराव करेंगे। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि उ0प्र0 सरकार कर्मचारियों व शिक्षकों की भांति अविलंब वकीलों के लिए पांच लाख के कैशलेस हेल्थ बीमा के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करे। उन्होेने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व सुविधाओं को सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। आम सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष द्विवेदी आशु व संचालन महामंत्री संजय पाण्डेय ने किया। अधिवक्ता सूरज वर्मा की अगुवाई में स्थानीय वकीलों ने अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का जोरदार स्वागत भी किया। कलेक्टेªट एवं दीवानी परिसर में घूम घूम कर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को साझा करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने परिसर में स्थित प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद व संविधान निर्माता डॉ0 भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा पर साथियों के साथ माल्यार्पण भी किया। वहीं आंदोलन में सहयोग प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने अधिवक्ता पवन सिंह पटेल, शारदा प्रसाद मौर्या, सत्यदेव पाण्डेय, रमेशदेव पाण्डेय, शेफाली गुप्ता, शना अख्तर, रिषिका द्रविड़, राजीव कुमार सिंह आदि को एसोसिएसन की ओर से सम्मान पत्र सौंपा। इस मौके पर सिराज अख्तर खां, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, दिनेश दत्त पाठक, अरूण कुमार मिश्र, अमरेश यादव, नीलकान्त द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।