Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: नए वोटरों को जोड़ने के लिए भरवाए जा रहे फार्म 6 अभियान को लेकर मंगलवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर शहर उत्तरी विधानसभा के शिवकुटी व विश्वविद्यालय मंडल की बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 2027 का पूरा दारोमदार इसी मतदाता सूची पर रहने वाला है। कार्यकर्ता तनिक भी ढीले न पड़ें फार्म 6 भरवाने को लेकर। मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वे इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए शक्तिकेंद्र व बूथ स्तर तक ले जाकर फार्म 6 भरवाएं। विपक्षीयौन का तो पूरा प्रयास है कि जनता को भ्रमित करें लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मंडल स्तर पर यदि एक एक कार्यकर्ता फार्म 6 भरवाने में मेहनत कर ले तो 2027 के रण में शहर उत्तरी में भगवा लहराने से कोई नहीं रोक सकता। मंडल अध्यक्ष पूरी लगन व मेहनत से अभियान में लग जाएं। कार्यकर्ताओं ने अभी तक संगठन के हर अभियान को सफलता का जामा पहनाया है। इस अभियान में भी प्रयागराज महानगर आगे रहेगा ऐसा उन्हें विश्वास है। पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी ये विशेष ध्यान रखें कि अपने विचार परिवार का मतदाता छूटने न पाए। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है। डॉ शैलेष पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, सचिन जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, भोला सिंह, अवनीश तिवारी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, सुजीत कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।