उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को प्रयागराज में विविध कार्यक्रम में होंगे शामिल: पवन श्रीवास्तव

PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज गौरव अनुभूति संस्था के तत्वाधान में आयोजित उत्तर प्रदेश विधानमंडल की प्रथम बैठक के 139 वे वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे तथा संस्था द्वारा सम्मानित भी किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री लगभग 12 बमरौली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे तब पश्चात सर्किट हाउस पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। पवन श्रीवास्तव ने बताया कि आज ही शाम 5 बजे बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *