Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया आमद करारी गांव की एक विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आएदिन मारपीट कर धमकी देता है , विवाहिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया आमद करारी गांव की संगीता देवी पुत्री बुधराम ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी लगभग सात साल पहले खोरॉव गांव निवासी रामचंद्र पुत्र रम्पत के साथ हुई थी। संगीता देवी का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए गाली गलौच व मारपीट करने लगा, जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पति ने एक साल पहले घर से निकाल दिया। संगीता की शिकायत पर पुलिस ने रामचंद्र व परिवार के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।