Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म :मुंसब अली उस्मानी
KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड कड़ा के परास गांव में शीत सहायता शिविर का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और राहत सामग्री पाकर उन्होंने आयोजकों का आभार जताया।शिविर के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सिराथू भैया संतोष कुमार सिंह रहे। उन्होंने कहा कि गरीबों और असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि ठंड के इस कठिन समय में कोई भी व्यक्ति परेशान न रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों के लिए सदैव सहयोग करता है।जिला पंचायत सदस्य मुंसब अली उस्मानी ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। जब समाज के कमजोर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान आती है, तभी सेवा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। उन्होंने आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया । समाजसेवी सेफाउर रहमान ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। ठंड के मौसम में दी गई छोटी-सी सहायता भी गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित होती है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से आपसी भाईचारा और मानवीय संवेदनाएं मजबूत होती हैं।शिविर के दौरान जरूरतमंदों को शीत से बचाव की कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। लोगो ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर किए जाने की मांग की। इस अवसर पर मौजूद वारिस अली, सादिक अली सूफियान, मुजीब अहमद, शहंशाह, साजिद,जैद, मोहम्मद अमीन, वकीलुल हई, अजमल, वसी, अताऊर रहमान, जर्रार अहमद मोहम्मद नौशाद आदि लोग मौजूद रहे.