Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
प्रस्तावित मंडल में फतेहपुर, खागा व घाटमपुर को शामिल करने की मांग
FATEHPUR NEWS: आकांक्षी जनपद फतेहपुर के विकास के लिए भृगु धाम फतेहपुर मंडल का गठन जरूरी है। यह बात बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ने एक प्रेस वक्तव्य में कही। उन्होंने कहा कि फतेहपुर को अभी तक मंडल का दर्जा नहीं मिल पाया है, जिससे जनपद का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। जब तक फतेहपुर मंडल नहीं बनेगा, तब तक आकांक्षी जनपद का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। प्रवीण पांडेय ने बताया कि प्रस्तावित भृगु धाम फतेहपुर मंडल में फतेहपुर जनपद के साथ अमर शहीद दरियाव सिंह नगर जिला, जिसका मुख्यालय खागा तहसील हो तथा घाटमपुर जिला, जिसकी तहसील घाटमपुर और विकासखंड जहानाबाद हो, को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मांग केवल प्रशासनिक नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र के लोगों को न्याय मिलेगा। फतेहपुर भृगु ऋषि की तपोभूमि है, खागा अमर शहीद दरियाव सिंह की कर्मभूमि और घाटमपुर कृषि एवं श्रम का बड़ा केंद्र है। प्रवीण पांडेय ने फतेहपुर, खागा और घाटमपुर क्षेत्र के सभी विधायकों से अपील की है कि वे विधानसभा और विधान परिषद में नियम 115 के तहत भृगु धाम फतेहपुर मंडल के गठन की मांग उठाएं। उन्होंने कहा कि मंडल बनने से प्रशासन जनता के नजदीक होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और सड़क विकास को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और प्रयागराज व कानपुर मंडल पर प्रशासनिक बोझ भी कम होगा। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने राज्य सरकार से मांग की है कि आकांक्षी जनपद फतेहपुर की स्थिति को देखते हुए भृगु धाम फतेहपुर मंडल के गठन पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।