Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: देवीगंज प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-4 के तीसरे दिन का पहला मुकाबला लक्ष्मी इलेवन और शुभम इलेवन के बीच खेला गया। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल से प्रदीप गर्ग एवं किशन मल्होत्रा उपस्थित रहे। मैच में टॉस जीतकर लक्ष्मी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में लक्ष्मी इलेवन की टीम 98 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रज्वल ने सर्वाधिक 29 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभम इलेवन की टीम संघर्ष करती नजर आई और 10 ओवर में 87 रन ही बना पाई। इस प्रकार लक्ष्मी इलेवन ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए आशीष तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं दूसरा मुकाबला विश्वास इलेवन ने जीत लिया। इस मैच में उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए अमित पांडेय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने 3 विकेट प्राप्त किए। मैच के दौरान डीपीएल के संरक्षक सुनील कुमार (समाजसेवी), नृपेंद्र सिंह, लवकुश गुप्ता, अन्नू शुक्ला, अनूप बाजपेई, आशू सिंह, प्रवीण शुक्ला एवं आकाश सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।