भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

SIDHARTHNAGAR NEWS: विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्याम जायसवाल ने अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन व उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से सोमवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नव वर्ष 2026 के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने श्याम जायसवाल से विधानसभा शोहरतगढ़़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। श्याम जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश और उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचने से प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र मीरजापुर का विकास तेजी से हो रहा है और आने वाले समय में यह जिला पर्यटन, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। श्याम जायसवाल ने नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश व मीरजापुर की जनता से विकास यात्रा में सहभागी बनने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *