रेलवे चिकित्सालयमें 76 वर्षीय सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी का जटिल शल्य का उपचार

JHANSI NEWS: मंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा के नेतृत्व में मंडल रेलवे चिकित्सालय, झाँसी की सर्जरी टीम ने एक 76 वर्षीय वरिष्ठ सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी (पूर्व टेक्नीशियन ग्रेड–1) का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। रोगी को पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब रुकने तथा पेशाब में खून आने की शिकायत के साथ सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक चिकित्सकीय परीक्षण में रोगी को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से ग्रसित पाया गया। सीटी स्कैन जांच में रोगी की पेशाब की थैली में लगभग 5 सेंटीमीटर आकार की एक बड़ी पथरी पाई गई। चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगी का ओपन सिस्टोलिथोटोमी ऑपरेशन किया गया, जिसके दौरान अंडे के आकार की बड़ी पथरी को पेशाब की थैली से सुरक्षित रूप से निकाल दिया गया। ऑपरेशन के पश्चात रोगी की स्थिति संतोषजनक है तथा पेशाब में जलन, पेशाब रुकने एवं खून आने जैसी सभी समस्याओं में पूर्ण सुधार हुआ है। इस सफल शल्य चिकित्सा में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ कुमार केसरवानी, डॉ. जनक सिंह राजपूत, एनेस्थेटिस्ट डॉ. सुरेंद्र कुमार जैन, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सिस्टर ब्राइटन, नर्सिंग स्टाफ मुकेश यादव, श्योराज सिंह, मनोज लोढ़ा तथा ड्रेसर दशरथ एवं माथुर गोहरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *