Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
परिजनों की चुप्पी बनी रहस्य; पुलिस जांच में जुटी
ETAWA NEWS: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पोस्टिखाना इलाके में घरेलू विवाद के चलते 22 वर्षीय युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए धारदार हथियार से अपनी गर्दन की नस काट ली। गंभीर रूप से घायल युवक को समय रहते पुलिस की तत्परता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोस्टिखाना निवासी 22 वर्षीय तोहिद का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश से मानसिक रूप से परेशान होकर युवक ने घर में रखे धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर जोरदार वार कर लिया, जिससे उसकी गर्दन की नस कट गई। युवक को लहूलुहान अवस्था में देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस की तत्परता से बची जान घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल युवक को रेस्क्यू किया। बिना समय गंवाए पुलिस ने तोहिद को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने के कारण युवक की जान बच सकी।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे, लेकिन समय रहते उपचार मिलने से उसकी स्थिति अब स्थिर है और उसे भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।
परिजनों का संदिग्ध रवैया इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात परिजनों का रवैया सामने आया है। अस्पताल में मौजूद होने के बावजूद परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। हैरानी की बात यह भी है कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से साफ इनकार कर दिया। आत्महत्या के प्रयास को लेकर परिजनों की यह रहस्यमयी चुप्पी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, पुलिस के लिए भी यह मामला जांच का विषय बन गया है। पुलिस कर रही हर पहलू की जांच पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह केवल घरेलू कलह का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य बड़ी वजह छिपी है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।