Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो – उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा टेबल टेनिस प्रतियोगिता टीम स्पर्धा की विजेता एवं टीम वरिष्ठ उप महालेखाकर/प्रशासन शैलेश कुमार अग्रवाल के साथ
PRAYAGRAJ NEWS: एजी उत्तर प्रदेश की सुहाना नार्जिनारी और वंदना सिंह की जोड़ी ने महिला युगल के खिताबी दौर में प्रवेश कर लिया। दिल्ली ऑडिट ने हरियाणा को हराकर टीम स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। अमिताभ बच्चन क्रीड़ा संकुल (मेयोहाल) में बुधवार को खेले गए महिला युगल के पहले सेमीफाइनल में सानिया सहगल और विदुषी वत्स (दिल्ली ऑडिट) की जोड़ी ने अंजलि रोहिल्ला व ग्लैडविन फ्लोरेंस (दिल्ली ऑडिट) को 3-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सुहाना नार्जिनारी व वंदना सिंह (उत्तर प्रदेश) की जोड़ी ने तमन्ना सैनी एवं गुरविंदर कौर (पंजाब) की जोड़ी को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में दिल्ली ऑडिट की टीम हरियाणा को 3-0 से हराकर विजेता बनी।
महिला एकल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंजलि रोहिल्ला (दिल्ली ऑडिट) ने विदुषी जोशी (हिमाचल) को 4-0, ग्लैडविन फ्लोरेंस (दिल्ली ऑडिट) ने सानिया सहगल (दिल्ली ऑडिट) को 4-0, सुहाना नार्जिनारी (उत्तर प्रदेश) ने कल्याणी (हरियाणा) को 4-0 और तमन्ना सैनी (पंजाब) ने विदुषी वत्स (दिल्ली ऑडिट) को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पुरुष एकल मुकाबले में राहुल सिंह (उत्तर प्रदेश) ने पीयूष पुजारा (हरियाणा) को 3-0, वीरेंद्र श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश) ने मनप्रीत सिंह (हरियाणा) को 3-2, आनंद शांडिल्य (उत्तर प्रदेश) ने अभिषेक तिवारी (उत्तराखंड) को 3-0 से हराया। इसके अलावा संजीव लाम्बा (दिल्ली ऑडिट) ने राकेश कुमार (उत्तराखंड) को अभिषेक जग्गी (हिमाचल) ने अतुल श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश) को, सुनील आहूजा (पंजाब) ने सरबजीत सिंह जम्मू (कश्मीर) को अभिनव बेलवाल (पंजाब) ने विनय कुमार (जम्मू कश्मीर) को हराया। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुनील आहूजा (दिल्ली ऑडिट) ने अमित श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराकर चैंपियन बने। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में वीरेंद्र श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश ने श्याम कुमार (दिल्ली ऑडिट) को 3-1 और जोगिंदर सिंह बिष्ट (दिल्ली ऑडिट) ने जसवंत गंगटा (हिमाचल प्रदेश) 3-0 से फाइनल में प्रवेश किया। वरिष्ठ उप महालेखाकर/प्रशासन शैलेश कुमार अग्रवाल ने टीम स्पर्धा की विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान करने के साथ हिमाचल प्रदेश के टेबल टेनिस खिलाड़ी जसवंत गांगटा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया। समन्वयक लोकेश नाथ त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मैचों में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस रेफरी रतिन कापट (बंगाल), सुचित चतुर्वेदी (मध्य प्रदेश), अनीता मोदी (राजस्थान) और मौसमी बनर्जी (बिहार) एवं इबादुर रहमान व एसके श्रीवास्तव (प्रयागराज) ने निर्णायक की भूमिका निभाई।